Posts

बदायूं में महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर की हत्या, एस एस पी ने एसओ को किया निलंबित

Image
 बदायूं में महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर की हत्या, एस एस पी ने एसओ को किया निलंबित Uttar Pradesh News 06-Jan-2021 05:25:31 Tuesday Atif Aziz Khan Budaun ◆ मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज ◆ घटना को लेकर प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ने ट्वीट किया ◆ सीएम योगी ने एडीजे जोन से रिपोर्ट मांगी, एसटीएफ को जांच के आदेश उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला से गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, महिला का शव संदिग्ध हालात में पाया गया है. ये मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है. बताया जा रहा है कि इस वारदात को एक स्थानीय मंदिर में अंजाम दिया गया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अबतक मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा, पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है. ये घटना 3 जनवरी की शाम की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला 3 जनवरी की शाम दर्शन करने के लिए मंदिर गई थी काफी देर बाद भी घ...

खुदा की मखलूक का ख्याल रखना और उनकी मदद करना बहुत सबाब का काम है - फराह

Image
कांग्रसियों ने स्व० नईम अख्तर जी की 10वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर जिला अस्पताल में मरीज़ों को फल वितरित किये। श्रीमती फराह नईम ने मरीजों का हाल चाल जानते हुए कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नही है, खुदा की मखलूक का ख्याल रखना और उनकी मदद करना बहुत सबाब का काम है। फल बितरण में साजिद अली निबर्तमान  जिलाध्यक्ष  कांग्रेस, आज़म अली निबर्तमान प्रदेश सचिव, जाहिद गाज़ी मण्डल अध्यक्ष गददी यूथ फेडरेशन (पूर्व  जिलाध्यक्ष NSUI),  इक्लास गददी पीसीसी, डॉ नासिर ,रामपाल, प्रतीक, आदि लोग मौजूद रहे बदायूँ से परबेज़ चौधरी की रिपोर्ट

जनहित के लिए कार्य करते रहेंगे - फारूक मियाँ

Image
 रामपुर (उ०प्र०) :-  इडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जिला मुख्यालय पर अपराहन 3 बजे फारूक़ मियां तहसीलदार श्री प्रमोद कुमार ने जिलाधिकारी महोदय रामपुर के निर्देशों पर फारूक़ मियां की उनकी जनहित में उठाई गई मांगो के अनुसार आश्वासन देते हुए यह कहा कि उनके द्वारा उठाये गये मुददों पर पूर्णता संज्ञान लिया जाएगा व प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी तथा 7 दिन से चल रही भूख हड़ताल को जिला अधिकारी महोदय के दिशा निर्देशो अनुसार जूस पिलाकर समाप्त कराया और यह भी आश्वासन दिया कि समय रह्ते जनहित में उठाई गई मांगो को पूरा करने में प्रशासन पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।               जिला अध्यक्ष फारूक़ मियां ने समस्त कार्यकर्ताओं व समस्त लोगों के मिले सहयोग का आभार व्यक्त किया तथा यह प्रण लिया कि वह रामपुर की गरीब जनता के मुददों को लेकर समय समय पर पार्टी द्वारा मिले दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनहित में कार्य करते रहेंगे व जनता कि आवाज बुलंद करेंगे। हड़ताल पर बैठे हुए फारूक मियाँ प्रेस नोट 

सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह जी को पत्रिका भेंट की

Image
  मीडिया प्रभारी अमन गुप्ता ने बिल्सी सीओ अनुरुद्ध सिंह जी को पत्रिका भेंट की बदायूँ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की शान बिल्सी सीओ अनुरुद्ध सिंह जी को आज मीडिया प्रभारी अमन गुप्ता ने उनके ऑफिस पर जाकर फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया की पत्रिका भेंट की एवं पूरे मीडिया परिवार की ओर से उनके उज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की!

किसी भी प्रकार की समस्या को नज़र अंदाज़ नही किया जाएगा - सांसद

Image
बदायूं:- आज बदायूं सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने अपने कैंप कार्यालय पर जनता की समस्याओं को भली भांति सुना एवं तत्काल ही उनकी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया! इसके साथ ही सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने जनता से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को नज़रंदाज़ नहीं किया जाएगा! इस मौके पर सांसद मीडिया प्रभारी निष्कर्ष प्रताप सिंह, सचिन मौर्य, मुकेश कुमार मौर्य, लीतेश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे!

बरिष्ठ समाजसेवी डॉ उमेन्द्र गुप्ता द्वारा महाआरती का आयोजन

Image
  वरिष्ठ समाजसेवी डॉ उमेन्द्र गुप्ता द्वारा महाआरती का आयोजन बिल्सी(बदायूं):- बदायूं जिले के बिल्सी नगर में आज हनुमान गढ़ी मंदिर पर बिल्सी के वरिष्ठ समाज सेवी डॉ उमेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया एवं इसके साथ ही डॉ उमेन्द्र गुप्ता जी ने नवरात्री के शुभ अवसर पर नौ दिन बिल्सी के प्रत्येक मंदिरों पर महाआरती करने का आश्वासन दिया! इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीरज पंडित, बजरंग दल के अमन दीप उपाध्याय, मृदुल शर्मा, शिवांक, दीपेंद्र गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे!

शारदीय नवरात्र आरंभ, मां शैलपुत्री का हुआ पूजन, कोरोना महामारी दूर करने की मांगी मनोकामना

Image
◆ शारदीय नवरात्र आरंभ  ◆ मां शैलपुत्री का हुआ पूजन ◆ कोरोना महामारी दूर करने की मांगी मनोकामना बदायूं:- बदायूं में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिविधान से पूजा-आराधना हुई। घरों में शुभ मुहूर्त में लोगों ने कलश स्थापना की और देवी मां से कोरोना महामारी दूर करने की मनोकामना मांगी। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा की। मंदिरों में माता का जयकारा लगा और महिलाओं ने छंद पाठ किया। शारदीय नवरात्र व्रत करने वाले भक्तों ने माता शैलपुत्री के चरणों में फल, फूल समेत पूजन सामग्री अर्पित की।मां शैलपुत्री की नवरात्र के प्रथम दिन पूजन की विशेष महत्ता बताई गई है। कोविड-19 के चलते यहां पर भक्तों को सोशल डिस्टेंस के साथ माता रानी के दर्शन कराये जा रहे हैं।