बदायूं में महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर की हत्या, एस एस पी ने एसओ को किया निलंबित
बदायूं में महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर की हत्या, एस एस पी ने एसओ को किया निलंबित Uttar Pradesh News 06-Jan-2021 05:25:31 Tuesday Atif Aziz Khan Budaun ◆ मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज ◆ घटना को लेकर प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ने ट्वीट किया ◆ सीएम योगी ने एडीजे जोन से रिपोर्ट मांगी, एसटीएफ को जांच के आदेश उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला से गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, महिला का शव संदिग्ध हालात में पाया गया है. ये मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है. बताया जा रहा है कि इस वारदात को एक स्थानीय मंदिर में अंजाम दिया गया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अबतक मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा, पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है. ये घटना 3 जनवरी की शाम की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला 3 जनवरी की शाम दर्शन करने के लिए मंदिर गई थी काफी देर बाद भी घ...