Posts

Showing posts from September, 2020

ऑल इंडिया गद्दी यूथ फैडरेशन के मंडल अध्यक्ष बने ज़ाहिद गाज़ी

Image
  आँल इन्डिया गद्दी यूथ फैडरेशन के मंडल अध्यक्ष बने जाहिद गाजी  बदायूँ (उ०प्र०) :- ऑल इंडिया गददी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष शमशेर बहादुर ने गद्दी चौक बदायूँ निवासी जाहिद गाजी को बरेली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। ज़ाहिद गाज़ी (मंडल अध्यक्ष) मंडल अध्यक्ष बनने के बाद जाहिद गाजी ने कहा कि वे संगठन के कार्यों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वो संगठन के लिए दिन रात तन-मन-धन से सेवा करेंगे।  इस मौके पर प्रदेश प्रचार मंत्री इन्जीनियर आसिफ गाजी  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया कहा कि जाहिद गाजी संगठन के लिए और गददी समाज के लिए बेहतर कार्य करेंगे.  इस मौके पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। मनोनयन पत्र  इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राशिद निजामी ,डा़ शाकिब गाजी जिला मीडिया प्रभारी, आस मोहम्मद गाजी, नवेद गाजी, अनीस गाजी, नफीसर गाजी, सरवर गाजी,  साजिद गाजी, ताजीम गाजी, असद गाजी एव अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे बदायूँ से पर...

मानव अधिकार संरक्षण एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव बने अफजल अज़ीज़ खान

Image
बदायूँ (उ०प्र०) :- मानव अधिकार संरक्षण एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नेत्रपाल सिंह द्वारा पत्रकार अफ़जल अज़ीज़ खान पुत्र अब्दुल अज़ीज़ खान निवासी मौहल्ला खंडसारी बदायूँँ को मानव अधिकार संरक्षण एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन का राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया है  और इनसे आशा की गई है कि यह जनता के हित में कार्य करेंगे लोगों की समस्या सुनकर उसका निस्तारण शासन प्रशासन से कराएंगे महिला उत्पीड़न नहीं होने देंगे अफजल अजीज खान के मानव अधिकार संरक्षण एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन का राष्ट्रीय संगठन सचिव बनने पर लोगो ने उन्हें बधाइयां देना शुरु कर दी और पूरे ही दिन मोवाइल द्वारा बधाई देने बालो का ताता लगा रहा सस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके सक्सेना मिठाई खिलाकर बधाई दी। अफ़ज़ल अज़ीज़ खान बधाई देने बालो में कृष्णा देवी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व सस्था के अन्य पदाधिकारियों व जगजीत सिंह , शम्सुद्दीन , मौहम्मद शानू , अरविंद गौतम , अमित पिप्पल , मौहम्मद ख्वाजा मियां कादरी , मनोज भारद्वाज आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

बाल्मीकि समाज के लोगो ने मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
बदायूँ (उ०प्र०) :- उत्तर प्रदेश मे बढ रहे अपराध की भेंट चढ़ी हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि को सामूहिक बलात्कार कर जीभ को काट देना और रीड की हड्डी तोड़ देना ऐसे घिनौने कृत को लेकर दलित समाज के साथ-साथ तमाम बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों में आक्रोश व्याप्त इसी को लेकर मंगलवार को बाल्मीकि समाज के तमाम लोगो ने संदीप चौहान के नेतृत्व में लोटनपुरा अम्बा टॉकीज के निकट इकट्ठा होकर मोमबत्ती जलाकर मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की ।   संदीप चौहान ने कहा कि हाथरस में मनीषा बाल्मीकि के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के दोषियों को जल्द से जल्द एसी सजा दी जाए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा जघन्य अपराध न कर सके। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में काफी लोग मौजूद रहे।

पठान किसे कहते हैं और पठान हैं कौन

पठान किसे कहते हैं और पठान कैसे बने यह बात शायद ही कुछ लोग जानते हो, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पठान किसे कहते हैं और पठान कैसे बने, पठानों का इतिहास और नस्ल कहाँ से शुरू हुई। जानने के लिए नीचे दी हुई हमारी वीडियो देखें  

स्कूलों को आंशिक रूप से खोलने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने SOP जारी किया

  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं आंशिक रूप से खोलने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किए, विद्यार्थियों के माता-पिता की सहमति होगी जरूरी नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लंबे अरसे से बंद स्कूलों को अब खोला जाएगा. स्कूलों की सिर्फ उच्च कक्षाएं शुरू हो सकेंगी और वह भी तय एसओपी का पालन करते हुए. इसके लिए छात्र-छात्राओं के माता-पिता की सहमति जरूरी होगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों की 9 से लेकर 12 तक की कक्षाएं आंशिक रूप से शुरू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है. अनलॉक 4 के तहत केंद्र सरकार ने कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर माता-पिता की लिखित सहमति के बाद स्कूल जाकर टीचर से सलाह लेने की इजाजत दी थी. ऐसा 21 सितंबर से संभव हो सकेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करते हुए यह आम सावधानियां बरतने के लिए कहा है-  1. फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. 2. आपस में छह फुट की दूरी रखनी होगी. 3. निरंतर अंतराल पर हाथ धोना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल ...