उत्तर प्रदेश न्यूज़ परिवार की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश न्यूज़ परिवार की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
भारत का स्वतंत्रता दिवस भारतीयों के जेहन में बसा एक ऐसी तारीख है जिसकी तुलना 26 जनवरी छोड़कर शायद ही किसी और दिन से की जा सके। 15 अगस्त का दिन हर एक हिंदुस्तानी के लिए गर्व का पर्व है और साथ ही एकता और उत्साह का भी। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। यह हर भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 साल से अधिक समय तक अंग्रेजों के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। भारत द्वारा आज़ादी पाना उसका भाग्य था क्योंकि स्वतंत्रता संघर्ष काफी लम्बे समय तक चला था, जिसमें अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन क़ुर्बान कर दिए। देश के लिए मर मिटने की तमन्ना आज़ादी से पहले भी थी और आज भी है।


Comments
Post a Comment