बेसिक की शिक्षक भर्ती में 203 ने कराई कॉन्सलिंग

बदायूं : शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की काउंसलिग हुई। प्राप्त सूची में 229 अभ्यर्थियों में 203 ने काउंसलिग कराई। 16 अक्टूबर को उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।



शिक्षक भर्ती में तीन जून को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसलिग हुई। लेकिन, कोर्ट के स्टे के बाद अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र वापस कर दिए गए। बुधवार को काउंसलिग शुरू हुई तो तीन जगह अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र चेक हुए। मुख्य गेट पर शिक्षक डा. जुगल किशोर ने उपस्थिति के हस्ताक्षर करा। जहां जल्दबाजी में अभ्यर्थियों ने कोविड 19 के नियम तोड़े। गेट पर जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव व ज्योति सक्सेना ने पूछताछ के बाद कक्ष में प्रवेश दिया। जिले में रिक्त 2100 सीटों के सापेक्ष 10.90 प्रतिशत के आधार पर 229 अभ्यर्थियों में 57 महिला व 172 पुरुषों की काउंसलिग करानी थी। सुबह से लेकर दोपहर तक हुई काउंसलिग में 53 महिला और 150 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।


विद्यालय नहीं होंगे आवंटित

शासन के निर्देश पर भले ही काउंसलिग कराई गई हो लेकिन अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन नहीं किया जाएगा। उन्हें सामान्य तौर पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जिसमें आवंटन का जिक्र नहीं होगा। वर्जन..

शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती की दो दिवसीय काउंसलिग शुरू की गई है। पहले दिन 203 अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्र जमा किए। जिन्हें 16 अक्टूबर को दोपहर के समय नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

- रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए।

Comments