सैदपुर में 31.40 लाख से होगा कूड़ा निस्तारण
बदायूं :- नगर पंचायत प्रशासन ने 31 लाख 40 हजार रुपये का कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण शुरू कराया है। इससे नगर साफ-सुधरा बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही जैविक खाद भी तैयार होगी। इसका प्रयोग फसल में होगा।
कस्बा के मुहल्ला शम्स नगर न्यू कालोनी के समीप स्वच्छ भारत मिशन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन यानि कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। अभी तक क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते कूड़ा नगर के बाहर सड़क किनारे डाला जा रहा है। लेकिन, केंद्र निर्माण के बाद नगर से निकलने वाले कूड़ा का यहीं पर निस्तारण होगा। इसके साथ ही यहां पर जैविक खाद बनाकर इसकी बिक्री की जाएगी। इससे नगर पंचायत की आय बढ़ेगी। नगर भी साफ-सुथरा होगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही यहां कूड़ा की छंटनी कराकर जैविक खाद तैयार होने लगेगी।
अमन गुप्ता की रिपोर्ट

Comments
Post a Comment