डाकिये के घर लाखों की चोरी, तहरीर दी
बदायूं:- बदायूं के थाना सिविल लाइंस इलाके के मोहल्ला नेकपुर गली संख्या एक निवासी राजेंद्र कुमार डाक विभाग में डाकिया के पद पर तैनात हैं। वह मूलरूप से वजीरगंज के मानवई गांव के रहने वाले हैं। 10 अक्टूबर की शाम वह अपने गांव गए थे और घर में ताला लगा दिया था। सोमवार को वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। भीतर जाकर देखा तो पता लगा कि चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला था। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। अलमारी में रखे तीन हजार रुपये के अलावा सोने की दो चेन, दो अंगूठी, चूड़ी, चांदी की पायजेब व गुच्छे के अलावा साड़ियां नदारद थीं। हालात देखकर वह समझ गए कि घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

Comments
Post a Comment