बेटे के जन्मदिन पर रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बदायूँ :- बिसौली बिल्सी रोड स्थित पद्मनचल जैन मंदिर पर आज अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वधान में समाजसेवी राजीव शर्मा ने अपने पुत्र शिव शर्मा के जन्म दिवस के मौके पर पौधारोपण किया उन्होंने कहा  कि जीवन जीने के लिए वृक्ष लगाना एवं इनका संरक्षण होना अति आवश्यक है। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन पोषण करती है, उसी प्रकार से आप सभी को इन पेड़ पौधों की सार संभाल करनी चाहिए तथा हर व्यक्ति को पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर प्रतीक शर्मा,अनुज शर्मा,प्रशांत जैन,राजीव शर्मा, कुमकुम शर्मा,दीक्षा शर्मा,संध्या शर्मा,साक्षी शर्मा, विमला जैन जॉली शर्मा,आराध्या शर्मा,खुशी शर्मा ,मौजूद रहे


अमन गुप्ता की रिपोर्ट

Comments