स्कूल में एक दुसरे के लंच नही खाएंगे छात्र
बदायूं : शासन के निर्देशानुसार 19 अक्टूबर से जिले में कॉलेज खुलेंगे। लेकिन, कॉलेज में छात्र-छात्राओं को एक दूसरे के साथ लंच शेयर करने या फिर कॉपी, पेन, पेंसिल देने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्देश कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रधानाचार्यों के साथ हुई बैठक में डीएम कुमार प्रशांत ने दिए।
बैठक में डीएम ने अनलाक-5 में शासन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से कॉलेज व कोचिग संस्थान खोले जाएंगे। आनलाइन दूरस्थ शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा। कालेज आने की बजाय आनलाइन कक्षा चाहने वाले विद्यार्थियों को अनुमति दी जाएगी। स्कूल बस में भी 50 फीसद बच्चे ही ले जाए जाएंगे। सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। अभिभावकों की लिखित सहमति से ही बच्चे कॉलेज जाएंगे। हर सेक्शन को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। बच्चों का कॉलेज आना अनिवार्य नहीं होगा। आफलाइन और आनलाइन दोनों विकल्प रहेंगे। बच्चों के पास मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य होगा। बैठक में एसएसपी संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, डीआइओएस राममूरत आदि मौजूद रहे।
अमन गुप्ता की रिपोर्ट

Comments
Post a Comment