युवक की लाश सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी
बदायूं:- बदायूं जनपद के बिल्सी नगर से करीब आधा किलोमीटर दूर नाई पिंडरी रोड पर सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है! सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि गांव अंतपुर निवासी बर्जेश कुमार पुत्र बाबूराम अपने गांव से बिल्सी आ रहा था! बिल्सी पहुंचने से पहले ही उसकी लाश एक ईट के भट्टे के निकट सड़क किनारे पड़ी हुई मिली, इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई! मौके पर पहुंची बिल्सी पुलिस ने पंचनामा भर पीएम को भेजा है।
मौके पर मौजूद पुलिस व भीड़

Comments
Post a Comment