लोहिया ने किया था असमानता का विरोध - प्रेमपाल
बदायूँ :- सपाईयों ने समाजवादी चिंतक व नेता डॉ.राम मनोहर लोहिया का 53 वां निर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान सपा कार्यालय पर गोष्ठी की गयी। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने लोहिया की जीवन गाथा सुनायी।
जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाज में फैली असमानता का विरोध किया और समानता के लिये जीवन पर्यंत संघर्ष किया। लोहिया अनेक सिद्धांतों, कार्यक्रमों और क्रांतियों के जनक रहे। वे सभी अन्यायों के विरुद्ध एक साथ जेहाद बोलने के पक्षपाती थे। उन्होंने एक साथ सात क्रांतियों का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सबको को लोहिया के बताये मार्ग पर चलने की जरुरत है। इस मौके पर संचालन बलवीर सिंह यादव ने किया। पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, अवधेश यादव, विपिन यादव, फखरे अहमद शोबी, सुरेश पाल सिंह चौहान, सोमेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह, संतोष कश्यप, वसीम गद्दी, प्रभात अग्रवाल मौजूद थे।

Comments
Post a Comment