बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं किसान :- कृष्णपाल

बदायूं :- बदायूं मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई। किसानों की समस्या को लेकर चर्चा हुई। नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।



जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर ने कहा कि सरकार ने धान क्रय केंद्र कागजों में खोले हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर अभी बहुत से क्रय केंद्र बंद हैं। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा। जिसके चलते बिचौलियों के हाथों आधी कीमत में बेचने को मजबूर हैं। बिजली विभाग ने गलत तरीके से कनेक्शन देकर किसानों को परेशान करने का काम किया है। 63 केबीए के ट्रांसफार्मर से 10 हार्सपावर के सात कनेक्शन दिए हैं। जिससे किसानों के ट्यूबवेल ओवरलोडिग की वजह से बंद हो रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। कुत्ता, बंदर के काटने के इंजेक्शन तक नहीं हैं। कहा कि सरकार जल्द समस्या का समाधान नहीं करती तो भाकियू असली राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन करेगी और बंद पड़े धान क्रय केंद्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा। साहब सिंह, श्रीपाल सिंह, सत्यवान सिंह, आनंद बाबू, परमेश्वरी सिंह, मेवाराम, जितेंद्र, रवेंद्र, सूरज पाल, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

बिल्सी (बदायूँ) से अमन गुप्ता की रिपोर्ट

Comments