योजनाओं के भुगतान के लिए गरजीं आशाएं

बदायूं:- बदायूं जनपद में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आशा संगनियों ने मोर्चा खोल दिया है, जिले भर की आशाएं धरना प्रदर्शन पर बैठ गई हैं। वहीं विरोध किया है कि विभाग द्वारा तमाम योजनाओं में सरकार से मिलने वाले भुगतान को क्यों नहीं हो जा रहे हैं। कहा कि बिना संसाधनों के आशाओं से काम लिया जा हा है न कि उनको सुविधाएं दी जा रही हैं। विरोध के चलते फोर्स तैनात रही है।

सोमवार की सुबह को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आशा संगिनी संघ की ओर से जिला महिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया है। यहां जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि आशा व संगिनी के देय भुगतान दो दिन में नहीं हुये तो 15 अक्टूबर से सीएमओ कार्यलय के समाने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय, एचआरवी व गैर संचारी रोग का होने वाला अब तक भुगतान नहीं किया है। कहा कि अब आशाएं विभाग के अधिकारियों से अपने हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि आशाओं से सिर्फ काम लिया जा रहा है और अत्याचार किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी है। निर्दोष, सुधा, मुनीषा, सोमश्री, सीमा, रानी, अनीता मौजूद थे।

Comments