छह करोड़ की धनराशि खर्च कर गांवों का होगा विकास


बदायूँ :- उझानी ब्लाक क्षेत्र के गांवो में विकास कार्यों पर छह करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिसमें गांव की गलियों का सीसी निर्माण सहित कोविड-19 की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य भी शामिल है। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख हरवंश पहलवान की अध्यक्षता में हुई बीडीसी सदस्यों की बैठक में यह प्रस्ताव पास किए गए। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।


बीडीओ चंद्र शेखर ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बीडीसी सदस्यों से गांव में किसानों को पराली न जलाने को प्रेरित करने की सलाह दी। कहा पराली से खाद बनाए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक माहेश्वरी ने पशु टीकाकरण व टैग लगाने की जानकारी दी। घुमंतू गौवंशीय पशुधन को अढ़ौली, नौशेरा और मलिकपुर के गऊ आश्रय स्थलों में पहुंचाने की अपील की।

बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका ने आंगनवाणी केंद्रो और बाल पोषाहार की प्रगति रिपोर्ट पेश की। लऊआ, अहिरवारा, मलिकपुर सहित कई गांवों की गलियों के सीसी निर्माण को मंजूरी दी गई। जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि शिशुपाल शाक्य, एडीओ समाज कल्याण विभाग नीरज सागर, मीना कुमारी, पवन कुमार सिंह, पंकज सक्सेना, धर्मेंद्र प्रधान, सुशील सिंह, अमित सिंह, मंजू सिंह, सोहन पाल सिंह मौजूद थे।

Comments